मोदी से ज्यादा अमीर हैं अरविंद केजरीवाल

by Alok kumar rao
मोदी से ज्यादा अमीर हैं अरविंद केजरीवालज़ी मीडिया ब्यूरो/आलोक कुमार राव

नई दिल्ली : बात-बात में खुद को आम आदमी से जोड़ने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से ज्यादा अमीर हैं। इस बात की पुष्टि केजरीवाल और मोदी दोनों के हलफनामों से हुई है।

केजरीवाल ने बुधवार को वाराणसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया और रोड-शो के दौरान आम आदमी होने का कार्ड खेला। रोड-शो के दौरान केजरीवाल ने लोगों से बार-बार कहा कि वह एक `फकीर` हैं और उनकी जेब में केवल 500 रुपए हैं।

हालांकि, केजरीवाल ने जो हलफनामा दाखिल किया है, वह उन्हें फकीर नहीं बताता। कजरीवाल का हलफनामा एक अलग ही तस्वीर पेश करता है। हलफनामे के मुताबिक केजरीवाल के एसबीआई बैंक अकाउंट में चार लाख रुपए से ज्यादा जमा हैं जबकि उनकी पत्नी सुनीता (राजस्व विभाग की अधिकारी) की चल संपत्तियां 17 लाख से ज्यादा हैं। इसके अलावा केजरीवाल के पास जो अचल संपत्तियां हैं, उनकी कीमत करीब 90 लाख रुपए है और उनकी पत्नी सुनीता की अचल संपत्तियां एक करोड़ रुपए से ज्यादा की हैं।

केजरीवाल ने बुधवार को कहा था, `मेरी जेब में केवल 500 रुपए हैं। मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं। मैं इस पुरानी जीप में सवार होकर अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं।` इस मौके पर खुद को फकीर होने का दावा करते हुए केजरीवाल ने मोदी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वद्वियों ने अपने चुनाव प्रचार पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

मोदी ने वड़ोदरा में जो अपना हलफनामा दाखिला किया है, उसके मुताबिक उनके पास 1.5 करोड़ रुपए की संपत्तियां हैं जबकि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के पास 2.14 करोड़ रुपए की संपत्तियां हैं। केजरीवाल की संपत्तियों में उनकी पत्नी सुनीता की संपत्तियों का मूल्य भी समाहित है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मोदी ने पिछेल दो वर्षों में अपने वित्तीय निवेश में 18 लाख रुपए से अधिक का इजाफा किया है। यह निवेश बैंक, फिक्स डिपॉजिट और अन्य बचत योजनाओं में है।
First Published: Friday, April 25, 2014, 18:41
First Published: Friday, April 25, 2014, 18:41
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?