AAP के स्वयंसेवकों पर कथित BJP कार्यकर्ताओं का हमला

वाराणसी : वाराणसी के असी घाट पर संदिग्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप स्वयंसेवकों पर हमला किया, जिसमें तीन स्वयंसेवक घायल हो गए। पुलिस में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है।

आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक अंकित लाल ने बताया कि कल रात वे अस्सी घाट की एक दुकान पर पानी पी रहे थे तभी कथित रूप से कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे उनकी पार्टी की टोपी उतारने को कहा और उनके ऐसा करने से मना करने पर उन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

भेलुपुर के थाना प्रभारी वी. के. सिंह ने बताया कि आप स्वयंसेवकों की कथित भाजपा कार्यकर्ताओं से असी घाट क्षेत्र में पहले कहासुनी हुई जो शीघ्र ही झगड़े में बदल गई। उन्होंने कहा कि आप के स्वयंसेवकों ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिंह ने बताया कि आप स्वयंसेवकों ने अपनी शिकायत में कथित भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 29, 2014, 13:08
First Published: Tuesday, April 29, 2014, 13:08
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?