झारखंड में जश्न मनाने की तैयारी में बीजेपी

रांची : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पटाखे और मिठाईयों के साथ जश्न मनाने का मन बना लिया है। यह जानकारी एक विधायक ने गुरुवार को दी। रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने चार लाख रुपये का पटाखा खरीदा है और 50,000 लड्ड बनाने का ऑर्डर दिया है। हम राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएंगे।

चुनाव बाद के सर्वेक्षण में झारखंड में भाजपा को 10-12 सीट पर जीत मिलती दिख रही है। भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को होने वाली मतगणना को लेकर उत्साहित हैं। भाजपा के एक कार्यकर्ता बी.झा ने आईएएनएस को बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हम चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हम परिणाम के बाद होली और दीवाली दोनो मनाएंगे।

2009 में भाजपा ने राज्य की 14 में से सिर्फ आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी और भाजपा नेताओं को इस बार 10 सीट जीतने का भरोसा है। मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू होगी और रुझान सुबह 9.30 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, May 15, 2014, 16:05
First Published: Thursday, May 15, 2014, 16:05
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?