एकता को तोड़कर सत्ता पाना चाहती है भाजपा : अखिलेश

एकता को तोड़कर सत्ता पाना चाहती है भाजपा : अखिलेशलखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश की एकता को तोड़कर सत्ता हासिल करना चाहती है और विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों से उसका कोई लेना देना नहीं है।

चित्रकूट में शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई मॉडल नहीं है। विकास का मॉडल होता तो भाजपा सांप्रदायिकता न फैलाती। वह गुजरात के विकास मॉडल का झूठा प्रचार कर रही है। वास्तव में गुजरात मॉडल नाम की कोई चीज ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सहित मध्य प्रदेश व राजस्थान से अधिक काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। सपा सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश में किए गए विकास कार्यो की तुलना किसी अन्य राज्य में हुए विकास कार्यो से नहीं हो सकती, इसलिए अब भाजपा केंद्र की सत्ता पाने के लिए विकास की बात छोड़कर धर्म का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में सपा की महत्वपूर्ण भूमिका वाली सरकार बनने से ही आम जनता के हितों की रक्षा होगी तथा देश के विकास व जनता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकेंगे। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 25, 2014, 12:15
First Published: Friday, April 25, 2014, 12:15
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?