देश में बीजेपी की लहर, मोदी की नहीं: जोशी

देश में बीजेपी की लहर, मोदी की नहीं: जोशीकानपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने रविवार को कहा कि यहां मोदी नहीं, बल्कि भाजपा की लहर है। यहां मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या यहां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में एक लहर है? जोशी ने कहा कि मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में इसके एक प्रतिनिधि हैं। उन्हें देशभर में पार्टी और इसके नेताओं से सहयोग मिलता है। मदद मोदी की नहीं, भाजपा की है।

जोशी ने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए लोकसभा चुनाव जीतती है तो गुजरात मॉडल को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के रूप में लागू नहीं किया जाएगा। जोशी ने कहा कि पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह को बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से टिकट देने से इनकार करने का निर्णय, एक सामूहिक निर्णय नहीं था।

उन्होंने कहा कि फैसला चर्चा के बाद नहीं आया था। उनके मुताबिक, उस मसले को अलग तरह से संभाला जा सकता था। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 14, 2014, 08:38
First Published: Monday, April 14, 2014, 08:38
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?