राहुल, प्रियंका के करीबी व्यक्ति ने मुझे जान से मारने की दी धमकी: कुमार विश्वास

राहुल, प्रियंका के करीबी व्यक्ति ने मुझे जान से मारने की दी धमकी: कुमार विश्वास ज़ी मीडिया ब्यूरो

अमेठी : आम आदमी पार्टी के अमेठी से उम्मीदवार कुमार विश्वास ने सनसनीखेज दावा किया है। विश्वास ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं उनकी बहन प्रियंका गांधी के एक करीबी व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

विश्वास ने अपने इस दावे की पुष्टि के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को प्रियंका की कार के पीछे दौड़ते हुए और यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह कुमार विश्वास को गोली मार देगा। जवाब में प्रियंका उस व्यक्ति से कहती हैं कि उसे इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। वीडियो के मुताबिक प्रियंका उस व्यक्ति को बातचीत के लिए गेस्ट हाउस में आने के लिए कहती हैं।

ज्ञात हो कि कुमार विश्वास अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल अमेठी सीट से सांसद हैं। कवि से नेता बने विश्वास काफी समय से अमेठी में अपने लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने यहां से छोटे पर्दे की अभिनेत्री रह चुकी स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है।
First Published: Thursday, April 17, 2014, 10:57
First Published: Thursday, April 17, 2014, 10:57
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?