
फरीदाबाद : भाजपा की नेता सुषमा स्वराज ने फरीदाबाद में एक चुनावी सभा में केंद्र व प्रदेश की कांग्रेस सरकारो पर निशाना साधते हुए कहा कि संप्रग सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल में देश की जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन के अलावा कुछ नहीं दिया है।
भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल के लिए आयोजित सभा में सुषमा स्वराज ने आरोप लगाया कि केंद्र के मंत्रियों में बड़े से बड़े घोटाले करने की होड़ मची रही। कोलगेट घोटाले के आरोपी को कांग्रेस ने ईनाम के रूप में कुरुक्षेत्र से लोकसभा क्षेत्र से टिकट देकर नवाजा है।
सुषमा ने कहा की हरियाणा सरकार के कुशासन ने पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ माहौल को और खराब किया है। देर रात फरीदाबाद पहुंची भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने जहां वाजपेयी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया, वहीं केंद्र संप्रग सरकार को सबसे भ्रष्ट व घोटालेबाज सरकार की संज्ञा दी।
उन्होंने कहा की अब लोग मन बना चुके है कि इस भ्रष्ट सरकार से लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबसे अधिक सीट देकर जल्द छुटकारा पाये। सुषमा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष ने माहौल है वह देश में परिवर्तन के बाद प्रदेश में भी परिवर्तन होगा जिसकी लहर देश से उठेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जो घोषित कर दिया है जबकि कांग्रेस नेतृतवविहीन है और अटकलों पर आधारित चुनाव लड़ रही है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, April 6, 2014, 20:13