सोनिया गांधी आज रायबरेली से अपना नामांकन करेंगी दाखिल, राहुल और प्रियंका भी होंगे साथ

सोनिया गांधी आज रायबरेली से अपना नामांकन करेंगी दाखिल, राहुल और प्रियंका भी होंगे साथ  ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

राय बरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो अप्रैल यानी बुधवार को राय बरेली लोकसभा क्षेत्र से अपने पर्चे दाखिल करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया जब अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल करेंगी तो कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके पुत्र राहुल गांधी उनके होंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी एवं उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा और दामाद राबर्ट वाड्रा के भी उनके साथ मौजूद होने की उम्मीद है।

गौर हो कि रायबरेली में 30 अप्रैल को मतदान है। सोनिया आज सुबह साढ़े दस बजे फुर्सतगंज गेस्टहाउस पहुंचेंगी। फिर शहर के केंद्रीय कार्यालय पहुंच कर हवन करेंगी। दोपहर साढ़े बारह बजे कलेक्ट्रेट जाकर अपना नामांकन भरेंगी।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते दिनों रायबरेली में सोनिया के खिलाफ और अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया है। वहीं, बीजेपी ने वकील अजय अग्रवाल को सोनिया गांधी के खिलाफ टिकट दिया है। पिछले लोकसभा चुनावों में सोनिया बड़े अंतर से जीती थीं।
First Published: Wednesday, April 2, 2014, 09:28
First Published: Wednesday, April 2, 2014, 09:28
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?