कांग्रेस ने दिए संकेत-राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने दिए संकेत-राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं प्रियंका गांधीज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : आगामी आम चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर कुछ बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने गुरुवार को संकेत देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अब बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की बढ़ी हुई भूमिका को पार्टी भविष्य से जोड़कर देख रही है। मौजूदा चुनावी रणनीति बनाने में प्रियंका का बढ़ता दखल और राहुल गांधी के कुछ कार्यों में उनकी दिलचस्‍पी को पार्टी में उनके आने का संकेत माना जा रहा है। प्रियंका अभी तक रायबरेली और अमेठी तक राजनीतिक रूप से सक्रिय थी, मगर प्रियंका अब इन चुनावों में न सिर्फ पार्टी का प्रबंधन देख रही हैं बल्कि अहम निर्णयों में भागीदारी भी निभा रही हैं। अब तक उनकी सियासी भूमिका को लेकर परिवार की इच्छा पर निर्भर रहने की बात कहने वाली कांग्रेस भी अब स्वीकार करने लगी है कि वह सिर्फ गांधी परिवार की सदस्य ही नहीं पार्टी की अहम सदस्य भी हैं।

जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि 1990 में राजीव गांधी ने उनसे कुछ कहा था। वे चुनाव परिणाम के बाद इस पर चर्चा करेंगे, अभी कुछ नहीं कहेंगे। जिक्र योग्‍य है कि प्रियंका गांधी पार्टी की चुनावी रणनीति, राहुल के चुनावी दौरे, प्रत्याशियों के चयन, मीडिया प्रबंधन से लेकर अन्‍य कई महत्‍वपूर्ण कार्यों अहम भूमिका निभा रहीं हैं। गांधी परिवार के करीबी कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने प्रियंका की सक्रिय भूमिका के बारे में पूछे जाने पर संगठन के कामकाज में उनकी बढ़ी भूमिका को स्पष्ट कर दिया।

गौर हो कि प्रियंका गांधी अब तक अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी की लोकसभा सीटों, क्रमश: अमेठी और रायबरेली के मामले देखती रही हैं। प्रियंका की बीते माह पार्टी बैठक में उपस्थिति की खबर से पार्टी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। कई नेताओं ने उस समय यह अनुमान व्यक्त किया कि अप्रैल-मई महीने में राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले आम चुनाव में प्रियंका प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
First Published: Friday, April 4, 2014, 10:20
First Published: Friday, April 4, 2014, 10:20
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?