कांग्रेस मां और बेटे की पार्टी है: नरेंद्र मोदी

कांग्रेस मां और बेटे की पार्टी है: नरेंद्र मोदीचियांकी (झारखंड) : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की ‘वंशवाद की राजनीति’ करने के लिए तीखी आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है।

पलामू में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस मां और बेटे की पार्टी है, सपा पिता, पुत्र और बहु की पार्टी है, राजद पति-पत्नी की पार्टी है और झामुमो पिता-पु़त्र की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।

उत्तर प्रदेश में किसानों को अपनी लड़कियों का विवाह करने के लिए मवेशियों को बेचने को मजबूर होने का दावा करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार मांस के निर्यात पर सब्सिडी देकर गुलाबी क्रांति में लगी है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने क्षेत्रीय दलों पर नयी दिल्ली की भ्रष्ट सरकार का चौकीदार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में सरकार भार बन गई है। इसे बदल दें। बारिश की कमी वाले पलामू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में भी बारिश की कमी है लेकिन वहां पानी की कोई समस्या नहीं है। गौरतलब है कि भाजपा ने पलामू (सुरक्षित) सीट से झारखंड के पूर्व पुलिस प्रमुख वी डी राम को उम्मीदवार बनाया है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 2, 2014, 16:23
First Published: Wednesday, April 2, 2014, 16:23
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?