तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने में साथ देगी कांग्रेस: अखिलेश

तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने में साथ देगी कांग्रेस: अखिलेशलखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा किसी भी कीमत पर जादुई आकंडा नहीं छू पाएगी और कांग्रेस सबसे कमजोर पार्टी के रुप में उभरेगी जिसके कारण केन्द्र में तीसरे मोर्चे की धर्मनिरपेक्ष ‘स्थायी सरकार’ के गठन में कांग्रेस भी जुड़ जाएगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने बातचीत में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक की सबसे बुरी स्थिति में होगी। समाजवादी चिंतक डाक्टर राम मनोहर लोहिया कहा करते थे कि जब भी कांग्रेस सबसे ज्यादा कमजोर होगी तब वह समाजवादियों के साथ होगी और इस लोकसभा चुनाव में हालात भी ऐसे ही हैं, जिसके चलते तीसरें मोर्चे की धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन में कांग्रेस भी जुड़ जाएगी।

उन्होंने तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की संभावनाओं के बारे में कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जिस ढंग की बयार बह रही है उसमें न तो भाजपा को इतनी सीटें मिलेगी कि वह सरकार बना सके और कांग्रेस अब तक की सबसे बुरी स्थिति में होगी। सबसे ज्यादा सीटें तीसरे मोर्चे से जुड़े धर्मनिरपेक्ष दलों को मिलेगी और केन्द्र में नयी सरकार इसी मोर्चे की बनेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने प्रचार पर हजारों करोड़ खर्च कर हवाई महल खड़ा किया है। चुनाव परिणाम जब सामने आयेंगे तो ताश के पत्तों की तरह बिखर जायेगी। उसका केन्द्र में सरकार बनाना तो बहुत दूर की बात है। यह पूछे जाने पर कि चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, एचडी देवगौड़ा और चन्द्रशेखर की मोर्चे में बनने वाली सरकारें ज्यादा समय तक नहीं चल पाईं, मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लोकतंत्र अब काफी परिपक्व हो गया है अब लोगों के अहम के चलते गठबंधन ना तो टूटेगा और दरार पड़ेगी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 15, 2014, 18:10
First Published: Tuesday, April 15, 2014, 18:10
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?