कांग्रेस पर भरोसा नहीं करता देश : मोदी

कांग्रेस पर भरोसा नहीं करता देश : मोदीशोलापुर (महाराष्ट्र) : प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश उस पार्टी पर भरोसा नहीं करता जो चुनाव में जनता से किये गये वायदे पूरे नहीं कर सकी।

मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्रियों शरद पवार और सुशील कुमार शिंदे पर भी निशाना साधा। शिंदे शोलापुर से मैदान में हैं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे एक कारण बताएं जिस वजह से दिल्ली में संप्रग सरकार को फिर से चुना जाना चाहिए? क्या सरकार ने आपका भरोसा नहीं तोड़ा।’ बुनकरों के लिए प्रसिद्ध इस शहर में मोदी ने कहा, ‘सुशील कुमार शिंदे और शरद पवार ने आपसे वायदे किये थे। क्या उन्होंने बुनकरों के वायदों को नहीं तोड़ा।’ भाजपा नेता ने कहा, ‘आपने झूठे वायदे करके वोट हासिल किये। क्या झूठे वायदे करके चुनाव जीतने की कांग्रेस की आदत बन गयी है।’ उन्होंने कहा, ‘देश की जनता फैसला कर चुकी है। कांग्रेस-राकांपा का अहंकार ऐसा है कि वे सोचते हैं कि जनता उनकी गुलाम है।’ मोदी ने कहा, ‘शिंदेजी, आप गृहमंत्री हैं। आप यह क्यों नहीं सोचते कि स्थानीय बुनकरों द्वारा बनाई गयी वर्दियां पुलिस को दी जाएं ताकि स्थानीय लोगों को आजीविका मिले।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन वह (शिंदे) दिन रात केवल यह सोचते हैं कि मैडम को कैसे खुश रखा जाए। ये लोग एक परिवार के अनुयायी हैं।’ (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 9, 2014, 18:39
First Published: Wednesday, April 9, 2014, 18:39
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?