देश को स्पष्ट दृष्टिकोण वाले नेता की जरूरत: रामदेव

नई दिल्ली : योग गुरू रामदेव ने आज आरोप लगाया कि देश में नीति निर्माण में स्पष्ट दृष्टिकोण का अभाव रहा है। रामदेव ने कहा, मजबूत नेतृत्व के साथ भारत दुनिया को जीत सकता है। लेकिन हमारी नीति निर्माण में स्पष्ट दृष्टिकोण का अभाव रहा है। जब हमारे पास युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं तो वह हथियार उठा कर माओवादी और नक्सली बन जाते हैं। वह इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित नेशनल समिट ऑन इंडियन इकोनॉमी : वे फारवर्ड में बोल रहे थे।

रामदेव ने कहा देश अपने आर्थिक, राजनीतिक ढांचे और सैन्य शक्ति पर निर्भर कर सकता है। हमारे सैनिकों का सिर काट दिया जाता है और हम मूक दर्शक बने रहते हैं। जो कारोबार करना चाहते हैं उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता है। हमारे बाजारों में चीनी सामान भरा पड़ा है। हम सब कुछ यहां तक कि नेतृत्व भी आयात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम अपनी फसलों को बाढ़ और सूखे से बचा लें तो देश के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का अधिकतम योगदान हो सकता है।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, April 6, 2014, 00:44
First Published: Sunday, April 6, 2014, 00:44
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?