कोई नहीं जानता गुजरात मॉडल को : अखिलेश यादव

बागपत : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रान्तीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी देश में गुजरात माडल लागू करने चाहते हैं लेकिन इस माडल को तो कोई जानता ही नहीं है।

अखिलेश ने यहां एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी टेलीविजन चैनलों और अखबारों में गुजरात माडल का प्रचार करके अपने लिये फिजा बना रहे हैं। वह कहते हैं कि देश में गुजरात माडल लागू करेंगे लेकिन यह माडल क्या चीज है, यह तो कोई जानता ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की सरकारें उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की नकल कर रही हैं। इस सरकार ने एक साल में जितने लैपटाप बांटे हैं उतने तो मोदी पांच साल में भी नहीं बांट सकते। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केन्द्र में अपने 10 साल के शासनकाल में देश को पीछे धकेल दिया है। देश के प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री जनता के बीच जाने से डर रहे हैं। कांग्रेस के कई मंत्री भी चुनाव से भाग रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को देश की बदहाली के लिये जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन दोनों दलों के कारनामों से उबी जनता का भरोसा अब सपा पर है, क्योंकि उसकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, March 29, 2014, 21:41
First Published: Saturday, March 29, 2014, 21:41
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?