'भगवान के लिए मीडिया हमें खत्म नहीं लिखे'

`भगवान के लिए मीडिया हमें खत्म नहीं लिखे`बेंगलुरू: कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को मीडिया को अपनी पार्टी को `खत्म` लिखने के प्रति चेतावनी देते हुए कहा कि पहले की ही तरह यह फिर से ताकतवर बन उभरेगी। यहां एक वर्ष पुरानी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के कामकाज की समीक्षा के बाद दिग्विजय ने संवाददाताओं से कहा कि भगवान के लिए मीडिया हमें खत्म नहीं लिखे। हम उसी तरह उभरेंगे जैसे 1977, 1989 और 1999 में उभरे थे। सभी राजनीतिक पार्टियां उतार चढ़ाव के दौर से गुजरती हैं।

मतदान बाद के सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 में ऐसे सर्वेक्षण गलत साबित हो चुके हैं। विभिन्न संगठनों और खबरिया चैनलों की ओर से प्रसारित मतदान बाद सर्वेक्षणों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत के करीब दिखाया गया है और इसी गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जाहिर किया गया है। (अज्मसू)
First Published: Thursday, May 15, 2014, 08:33
First Published: Thursday, May 15, 2014, 08:33
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?