लोकसभा चुनाव 2014: सोनिया गांधी आज दिल्ली में रैली को करेंगी संबोधित

लोकसभा चुनाव 2014: सोनिया गांधी आज दिल्ली में रैली को करेंगी संबोधित ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली में अपने खोए जनाधार को तलाशने के प्रयास के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को यहां एक रैली को संबोधित करेंगी। नगर की सात लोकसभा सीटों के लिए दस दिन बाद ही लोकसभा चुनाव होने हैं।

दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि करोल बाग के अजमल खान पार्क में रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने विस्तृत तैयारी की है ताकि इस तरह के संदेश दिए जा सकें कि पार्टी लोगों का दिल जीतने की राह पर है। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली मामलों के कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, वरीय नेता हारून यूसुफ एवं अन्य ने अजमल खान पार्क का निरीक्षण किया।

शर्मा ने कहा कि हमने 30 हजार लोगों के लिए तैयारियां की हैं। यह काफी सफल रैली होगी। कांग्रेस रैली भाजपा के कांग्रेस विरोधी प्रचार का उपयुक्त जवाब होगी। शर्मा ने कहा कि लोग मेट्रो रेल से भी पहुंचेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अजमल खान पार्क के नजदीक मेट्रो स्टेशन पर तैनात किया जाएगा ताकि लोगों को कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पहलुओं पर गौर करने के बाद पार्टी ने निर्णय किया है कि लोगों के प्रवेश के लिए छोटी गैलरियां बनाई जाएं ताकि वे कांग्रेस अध्यक्ष का भाषण सुन सकें। उन्होंने कहा कि पार्क में बड़े डिजिटल स्क्रीन लगाए जा रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने रैली को सफल बनाने के लिए 1000 लोगों को तैनात किया है ताकि भीड़ बढ़ने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं हो। (एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Sunday, March 30, 2014, 09:48
First Published: Sunday, March 30, 2014, 09:48
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?