एग्जिट पोल करने वालों को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए: कांग्रेस

एग्जिट पोल करने वालों को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए: कांग्रेसनई दिल्ली : कांग्रेस ने अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के पूर्वानुमान के बाद सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उन्हें इतने छोटे नमूने से पूरे भारत का परिणाम प्राप्त करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, अलग अलग आकार के नमूनों पर एग्जिट या ओपिनियन पोल करके भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के मूल तत्व को समझने की कोशिश करने और उसे समझने वाले लोगों को भारत जैसे विविधता वाले देश में इस काम को करने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इसलिए इस पुरस्कार की बात कर रहे हैं क्योंकि सर्वेक्षण करने वाले ये लोग 10, 20, 50 या 90 हजार या एक लाख लोगों के नमूने के आकार से एक अरब से अधिक लोगों के दिल और दिमाग को समझ रहे है। और ऐसा भी भारत जैसे विविधता पूर्ण देश में किया जा रहा है।

सिंघवी ने इस तरह के सर्वेक्षणों पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास से सबक नहीं सीखने वाले लोग इस काम को दोहराने के लिए निंदा के पात्र हैं और ऐसा ही सर्वेक्षण करने वालों पर लागू होता है। उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 के आम चुनावों में इस तरह के एक्जिट पोल गलत साबित हुए थे। सिंघवी ने इससे पहले कहा कि कांग्रेस को मर्यादा के दायरे में किये गये अपने प्रचार को लेकर गर्व और खुशी है।

जाहिर तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, हमने सख्ती से और कड़ाई से लड़ाई लड़ी लेकिन हमेशा निष्पक्षता के साथ। हमने मर्यादा के बाहर जाकर कभी हमला नहीं किया और हम मानते हैं कि हमने बहुत मजबूत और संयमित प्रचार अभियान चलाया। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 13, 2014, 22:57
First Published: Tuesday, May 13, 2014, 22:57
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?