बेनी ने नरेंद्र मोदी को कहा जानवर, मुकदमा दर्ज

ज़ी मीडिया ब्यूरो

गोंडा (उत्तर प्रदेश) : केंद्रीय मंत्री एवं गोंडा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बेनी प्रसाद वर्मा पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। तीन दिन में उनके खिलाफ यह दूसरी एफआईआर है।

जिला मजिस्ट्रेट विकास गोठवाल ने बताया कि जिले में बीती रात पटेल नगर में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए वर्मा ने मोदी के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने बताया कि वर्मा के खिलाफ कोतवाली थाने में भादंसं की धारा 504 और जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 125 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कांग्रेस नेता ने उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, `नरेंद्र मोदी एक जानवर हैं और उन्‍हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्‍होंने यह भी कहा कि `जानवर` खुद नहीं चलते हैं बल्कि उन्‍हें नकेल के साथ चलाया जाता है। जानवरों के साथ सलूक करना मुझे बखूबी आता है।`

इससे पहले नरेंद्र मोदी को गुंडा कहे जाने पर बेनी को चुनाव आयोग पहले ही नोटिस जारी कर चुका है। मोदी के खिलाफ एक और विवादित बयान में बेनी ने कहा था कि यह देश लोकतंत्र का मंदिर है। मंदिर की हिफाजत करना यहां की आवाम का फर्ज है। कुछ कुत्ते होते हैं जो मंदिर में आते हैं और टांग उठा देते हैं। ऐसे कुत्तों से मुल्क की जमूरियत को बचाना हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Saturday, April 26, 2014, 00:33
First Published: Saturday, April 26, 2014, 00:33
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?