मैं हार की जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं : सोनिया गांधी

मैं हार की जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं : सोनिया गांधीज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : लोकसभ चुनाव 2014 में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह चुनाव में मिली हार को स्वीकार करती हैं। साथ ही सोनिया ने चुनाव जीतने के लिए भाजपा को बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी।

नई दिल्ली में सवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, `चुनावों में मिली हार को मैं स्वीकार करती हूं। साथ ही मैं चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा को बधाई देती हूं।` सोनिया ने कहा कि उनकी पार्टी अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस पार्टी को भयंकर हार का सामना करना पड़ा है। जबकि भाजपा गठबंधन को भारी जात हासिल हुई है। कांग्रेस कई राज्यों में दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाई है।
First Published: Friday, May 16, 2014, 16:47
First Published: Friday, May 16, 2014, 16:47
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?