यूपी में बीजेपी हारी तो मोदी नहीं बन पाएंगे PM : मुलायम

यूपी में बीजेपी हारी तो मोदी नहीं बन पाएंगे PM : मुलायमलखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हारी तो नरेंद्र मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सुन्नी उलेमा काउंसिल के नेताओं से बातचीत के दौरान यहां मुलायम ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश हारी तो मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

सपा प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनौती है लेकिन सपा के रहते भाजपा कभी सफल नहीं होगी। सपा ही भाजपा को परास्त करेगी। भाजपा और कांग्रेस को बहुमत नहीं आएगा।

उन्होंने मुसलमानों को चेताया कि भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का रिश्ता अटूट है और कांग्रेस की भूमिका भी संदेह से परे नहीं है।

यादव ने याद दिलाया कि हिंदुस्तान की आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत के निर्माण में मुसलमानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दस्तकारी से लेकर मिसाइल तक मुसलमानों की देन है। किसानों और मुसलमानों का देश की तरक्की में 80 प्रतिशत योगदान है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 1, 2014, 09:02
First Published: Tuesday, April 1, 2014, 09:02
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?