शिया मुस्लिम कांग्रेस को वोट न दें : कल्बे जव्वाद

शिया मुस्लिम कांग्रेस को वोट न दें : कल्बे जव्वादज़ी मीडिया ब्यूरो


नई दिल्ली : प्रतिष्ठित शिया उलेमा कल्बे जव्वाद ने शिया मुस्लिमों से अपील की है कि वे लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट न दें। कल्बे जव्वाद शिया मुस्लिमों के उलेमा हैं। जव्वाद ने सोमवार को अपनी अपील में कहा है कि कांग्रेस के शासन में देश में बड़े दंगे हुए और इस पार्टी की नीतियों से मुस्लिमों के हालात खराब हुए हैं।


कल्बे जव्वाद की इस अपील के बाद राजनीतिक घमासान बढ़ने के आसार बन गए हैं क्योंकि जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने देश के मुसलमानों से कहा है कि वे इस चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।

बुखारी ने सपा और बसपा को अवसरवादी करार देते हुए क्षेत्रीय दलों को समर्थन देने को वोट बर्बाद करना करार दिया। बुखारी ने यह एलान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात के तीन दिन बाद किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा था कि इस बार चुनाव में धर्मनिरपेक्ष वोट न बंटें।

बुखारी ने बिहार में लालू प्रसाद यादव के राजद और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन है। बुखारी ने कहा कि देश को सांप्रदायिक ताकतों से खतरा है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि धर्मनिरपेक्ष वोट विभाजित न हो जाएं। सांप्रदायिक ताकतें देश के विभाजन के लिए दिन-रात कोशिशें कर रही हैं। कांग्रेस के लिए बुखारी की यह घोषणा काफी अहम है। इससे पार्टी को उत्तर प्रदेश और बिहार में फायदा हो सकता है, क्योंकि वहां कई सीटों पर अच्छी खासी तादाद मुसलमानों की है।
First Published: Monday, April 7, 2014, 16:26
First Published: Monday, April 7, 2014, 16:26
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?