BJP मुख्यालय में मोदी का भव्य स्वागत, बोले-यह 125 करोड़ देशवासियों की जीत

by Alok kumar rao
BJP मुख्यालय में मोदी का भव्य स्वागत, बोले-यह 125 करोड़ देशवासियों की जीतज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : अपने नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस विजय को मोदी की बजाय भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के खाते में डाला जाए।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे से अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय तक रोडशो करते आये मोदी का पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।



कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, ‘मोदी एक व्यक्ति के रूप में सबसे आग्रह करता है कि इस विजय के जश्न को मोदी के खाते में नहीं डाला जाए बल्कि इसे भाजपा के उन लाखों कार्यकर्ताओं के खाते में डाला जाए, जो 1952 से ही भाजपा को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए कठिन परिश्रम में लगे हुए थे।’ उन्होंने कहा कि भाजपा को आज जो ऐतिहासिक जीत मिली है, वह पार्टी के इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

मोदी ने कहा कि 1952 से अब तक पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ताओं ने भाजपा को इस स्थिति में लाने के लिए अपनी जान न्यौछावर की और शहादत दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को आज मिली इस शानदार जीत के श्रेय की सबसे पहली हकदार देश की सवा करोड जनता है और दूसरे 1952 से विकास के मुद्दे पर अपने आपको खपाने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं।

मोदी ने दिल्ली में सभी सातों सीटों पर भाजपा को विजय दिलाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि लोग मानने लगे थे कि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा को अब खड़ा नहीं किया जा सकता लेकिन इन कार्यकर्ताओं ने कडी मेहनत से एक बार फिर से यहां कमल को खिला दिया है। ऐसा करके कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों में भाजपा के प्रति फिर से विश्वास पैदा किया है।

उन्होंने दिल्ली हवाई अडडे से भाजपा मुख्यालय तक दिल्लीवासियों द्वारा उनका शानदार स्वागत किये जाने के लिए धन्यवाद किया। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज , नितिन गडकरी और विजय गोयल भी उनकी अगवानी करने वालों में शामिल थे। (एजेंसी इनपुट के साथ) मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में मिली सफलता 125 करोड़ देशवासियों की जीत है।

इसके पहले नरेंद्र मोदी भाजपा पार्टी मुख्यालय पहुंचे जहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।
First Published: Saturday, May 17, 2014, 08:46
First Published: Saturday, May 17, 2014, 08:46
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?