दिल्ली-एनसीआर में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

दिल्ली-एनसीआर में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : दस अप्रैल को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली की 7, हरियाणा की 10 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों सहित विभिन्न राज्यों की 92 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम छह बजे बंद हो जाएगा।

मंगलवार शाम से मतदान के दिन तक इन क्षेत्रों में न तो कोई राजनीतिक दल चुनावी जनसभाएं कर सकेगा और न ही लाऊडस्‍पीकर समेत अन्‍य किसी माध्‍यम से चुनाव प्रचार किया जा सकेगा। प्रत्याशी घर-घर जाकर व्यक्तिगत जनसंपर्क कर अपना प्रचार कर सकेंगे। राजधानी में 10 अप्रैल को लोकसभा की सातों सीटों के लिए मतदान होना है। चुनाव के मद्देनजर प्रचार के अंतिम चरण में चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के एक दिन पहले विभिन्न राजनीतिक दलों ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कई रैलियां कीं और मतदाओं को आकर्षित करने के लिए घर घर जाकर उनसे संपर्क किया। तीनों मुख्य दलों कांग्रेस, भाजपा और आप ने रोडशो किए और विभिन्न इलाकों में रैलियां कीं। दिल्ली में गुरूवार को चुनाव होने हैं।

दिल्ली भाजपा के लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं ने शहर भर में रैलियां की और लोगों से संप्रग को सत्ता से हटाने की अपील की। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने प्रचार करते हुए विधानसभा चुनावों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा जताया। आम आदमी पार्टी ने भी कई इलाकों में रोडशो किए। मंगलवार को ही बिहार की 6, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखंड की 5, केरल की 20, मध्य प्रदेश की 09, महाराष्ट्र की 10, ओडिसा की 10, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़ और लक्ष्यद्वीप की एक-एक सीटों पर प्रचार थम जाएगा।

चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। चुनाव प्रचार करने की समय सीमा चुनाव आयोग के नियमानुसार मंगलवार शाम को समाप्त हो जाएगी। यह सीमा समाप्त होने के साथ ही राजधानी में किसी भी जनसभा, रैली व रोड शो की अनुमति नहीं होगी।
First Published: Tuesday, April 8, 2014, 10:02
First Published: Tuesday, April 8, 2014, 10:02
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?