लोकसभा चुनाव 2014 : राजग को मिल सकती हैं 234 से 246 सीटें

लोकसभा चुनाव 2014 : राजग को मिल सकती हैं 234 से 246 सीटें नई दिल्ली : एक चुनावी सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा नीत राजग को लोकसभा चुनावों में 234 से 246 सीटें मिल सकती हैं।

सीएनएन-आईबीएन और सीएसडीएस के सर्वे में बताया गया है कि संप्रग की सीटों की संख्या चुनावों में घट सकती है और यह केवल 111 से 123 सीटों तक सिमट सकता है।

वर्ष 2009 के चुनावों में 116 सीटें जीतने वाली भाजपा के बारे में सर्वे में कहा गया है कि उसकी स्थिति सुधर सकती है और उसे 206 से 218 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के अनुसार, गत चुनावों में 206 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस इस बार 94 से 106 सीटों तक सिमट सकती हैं।

सर्वे में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री पद के लिए 44 फीसदी लोगों की पसंद नरेंद्र मोदी हैं। इस पद के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पसंद करने वालों की संख्या 24 फीसदी है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, April 5, 2014, 09:25
First Published: Saturday, April 5, 2014, 09:25
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?