नागपुर: भाजपा की महाराष्ट्र शाखा की कार्यकारिणी समिति की आज मुंबई में बैठक होगी जिसमें राज्य में लोकसभा चुनावों के बाद की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। पिछले महीने महाराष्ट्र में हुए लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के खत्म होने के बाद से भाजपा की राज्य शाखा की कार्यकारिणी समिति की यह पहली बैठक होगी।
राज्य भाजपा शाखा के अध्यक्ष देवेन्द्र फडनवीस ने बताया कि कार्यकारिणी 16 मई को नतीजों की घोषणा से पहले चुनावों को लेकर समीक्षा करेगी और राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर गठबंधन विशेषकर भाजपा की संभावनाएं पर चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस साल सर्दियों की शुरूआत में तय राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा करेगी।
गोपीनाथ मुंडे, विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खडसे और विधान परिषद में उनके समकक्ष विनोड तावडे समेत महाराष्ट्र भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों और अन्य के बैठक में शामिल होने की संभावना है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 14, 2014, 11:58