यूपीए के कार्यकाल में सेना हुई कमजोर : वीके सिंह

अमेठी : पूर्व सेनाध्यक्ष और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े वी.के. सिंह ने आज आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्ष के दौरान केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में सेना कमजोर हुई है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में प्रचार करने आये सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि हमारी सेना में बहुत सी कमियां हैं। एक पूर्व सेनाध्यक्ष होने के नाते उसे बताने में वह असमर्थ हैं।

उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि मनमोहन सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल के दौरान सेना की बेहतरी पर ध्यान नहीं दिया गया और वह कमजोर हुई है।’ सिंह ने कहा कि गौरीगंज में एक सभा में कहा कि भाजपा का मकसद जनता का दिल जीतना है। देश में मोदी की लहर है जो परिवर्तन की हवा के रूप में बह रही है। जनता महसूस करने लगी है कि भाजपा के हाथों में देश सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि अमेठी को वंशवाद के भंवरजाल से बाहर निकालकर विकास के विषय में सोचना चाहिये। एक परिवार ने लम्बे समय से अमेठी पर कब्जा कर रखा है। उसने यहां की तरक्की के बारे में नहीं सोचा। (एजेंसी)
First Published: Thursday, April 24, 2014, 22:34
First Published: Thursday, April 24, 2014, 22:34
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?