माओवादियों ने आज लोकतंत्र को ललकारा है: मोदी

माओवादियों ने आज लोकतंत्र को ललकारा है:  मोदीज़ी मीडिया ब्यूरो

गुमला: बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पार्टी के भारत विजय अभियान के तहत गुरुवार को गुमला में रैली कर कांग्रेस के खिलाफ हमला बोला। गुमला में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने झारखंड के महापुरुषों का नाम लेते हुए इसे वीरों और बलिदानियों की भूमि कहा। उन्होंने कहा कि यहां की खनिज संपदा की तारीफ की और कहा कि झारखंड अमीर है पर लोग गरीब हैं। गुरुवार को बुलाए गए माओवादियों के बंद पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि आज माओवादियों ने लोकतंत्र को ललकारा है।

माओवादियों का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कहा कि उनके हाथ में बंदूक नहीं हाथ में हल हो ताकि भूखे गरीब की भूख मिटे। माओवादियों के हाथ में किताबें और कलम हो ताकि गरीब का कल्याण हो सके और ऐसा सिर्फ भाजपा की सरकार में हो सकता है।

मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। अगर आदिवासियों का कोई भला कर सकती है तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि अगर देश की बदहाल तस्वीर बदलनी है तो बीजेपी को सरकार में लाना होगा।

उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि अब देश में पतझड़ का मौसम खत्म हो रहा है और चुनाव के बाद बसंत आने वाला है। मोदी ने उम्मीद जताई कि अगर राज्य को पानी मिला तो यहां की मिट्टी में सोना उपजेगा। मोदी ने कहा कि यह चुनाव आंधी में परिवर्तित हो चुका है जो देश को तबाह करने वालों को बर्बाद कर देगा।मोदी ने कहा कि अब पतझड़ खत्म हो चुका है और बसंत आनेवाला है। उन्होंने झारखंड बनने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को देते हुए कहा कि अगर वह न होते तो झारखंड नहीं बनता। अटल जी ने ही यहां आदिवासियों का कल्याण किया और भाजपा के आने से ही आदिवासियों का कल्याण होगा।


(एजेंसी इनपुट के साथ )

First Published: Thursday, March 27, 2014, 12:49
First Published: Thursday, March 27, 2014, 12:49
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?