मोदी डर का नहीं, विकास का नाम है: नकवी

आगरा : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी नाम डर का नहीं, विकास का नाम है। कांग्रेस, सपा, बसपा ने सेकुलरिज्म का ठेका नहीं ले रखा है। भाजपा के साथ आज तक 24 सेकुलर दल जुड़ चुके हैं। अब केंद्र में अगली सरकार एनडीए की ही होगी। नकवी आज यहां पार्टी के अल्ससंख्यक सम्मेलन में बोल रहे थे।

‘‘पीएम फॉर मोदी 272+’’ समर्थन में मुस्लिमों की भागीदारी के लिए सोमवार को भाजपा द्वारा यह सम्मेलन आयोजित किया गया। उन्होने अपने संबोधन में कहा आप सभी दलों को देख चुके हैं, सभी ने आपको भाजपा का डर दिखाकर आपका शोषण किया है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों ने मुस्लिमों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक असफाक सैफी ने कहा कि आज मुसलमानों के वोटों का सौदा अन्य राजनीतिक दल करने में लगे हुए हैं। कोई भी फतवा जारी कर देता है, लेकिन जब मुसलमानों के विकास की बारी आती है ये ठेकेदार चुप्पी लगा जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये कब तक सहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी का विकास समान रूप से हो सकेगा। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 7, 2014, 21:36
First Published: Monday, April 7, 2014, 21:36
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?