मोदी PM बने तो देश को बर्बाद कर देंगे : माया

फिरोजाबाद: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश को साम्प्रदायिकता की चपेट में लाकर बर्बाद कर देंगे। उन्होंने फिरोजाबाद के मतदाताओं से खासतौर से मुस्लिमों से अपील की कि भाजपा को रोकने के लिये अपना वोट बसपा को दें।

फिरोजाबाद में शुक्रवार को मायावती ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस, भाजपा एवं सपा पर तीखे प्रहार किए और अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी चार बार सरकार बनी जिसमें सभी समाज व वर्ग के हितों का ध्यान रखा और कानून का राज स्थापित किया और कोई साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ जबकि समाजवादी पार्टी सरकार में इसका उल्टा हो रहा है। गुण्डागर्दी, माफिया व भ्रष्ट लोगों का राज चल रहा है।

माया ने कहा कि सपा सरकार में मुजफ्फरनगर एवं शामली में दंगे हुए जिसके लिए उच्चतम न्यायालय ने भी प्रदेश सरकार की हर स्तर पर लापरवाही बरतने का जिम्मेदार ठहराया है।

मायावती ने यहां के पीडी जैन कालेज मैदान में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा सरकार ने सन्तों, महापुरूषों व गुरुओं का आदर सम्मान किया जिसे विरोधी पार्टिया पचा नहीं पायीं। केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में जितनी भी सरकार रहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की है। आर्थिक विकास पैकेज मांगे जाने पर भी नहीं दिया।

मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग राज्य बनाने का जिक्र भी किया। उन्होंने विपक्षी दलों के चुनावी घोषणा पत्र से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि हमारी पार्टी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करती बल्कि काम करने में विश्वास करती है। (एजेंसी )
First Published: Friday, April 18, 2014, 22:31
First Published: Friday, April 18, 2014, 22:31
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?