
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वडोदरा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद वाराणसी संसदीय सीट से भी चुनाव जीत गए हैं। वाराणसी सीट से मोदी की जीत की खबर आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होते ही भाजपा शुरुआती की बढ़त तरफ जाने लगी। अब तक अधिकांश सीटों का रुझान मिल चुका है। भाजपा रिकार्ड जीत की ओर आगे बढ़ रही है।
वाराणसी से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आप के अरविंद केजरीवाल को हराया है। अब तक भाजपा राज्य में 66 सीटों पर आगे है। सपा आठ, बसपा और कांग्रेस तीन-तीन सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह भाजपा के सत्यपाल सिंह से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के वरुण गांधी सुल्तानपुर से विजयी हुए हैं। गाजियाबाद से भाजपा के वी.के.सिंह चुनाव जीत गए हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 16, 2014, 13:35