पंजाब में आज पांच रैलियों में गरजेंगे मोदी

पंजाब में आज पांच रैलियों में गरजेंगे मोदी ज़ी मीडिया ब्यूरो

चंडीगढ़: बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब में गरजेंगे। पठानकोट से शुरू होकर इन रैलियों का सिलसिला भाजपा के ही हिस्से आती सीट अमृतसर पर खत्म होगा।

मोदी की इन रैलियों को भारत विजय रैली का नाम दिया गया है। तय प्रोग्राम के मुताबिक मोदी पठानकोट में दोपहर बाद 1 बजे रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद मोदी सीधे होशियारपुर पहुंचेंगे और यहां अपना संबोधन करने के बाद लुधियाना में 3.45 बजे पहुंचेंगे। लुधियाना के बाद मोदी बादल परिवार के लिए महत्वपूर्ण सीट भटिंडा में शाम 5.20 बजे रैली में पहुंचेंगे और लोगों से मुखातिब होंगे। भटिंडा रैली के बाद मोदी सीधे अपने वरिष्ठ सहयोगी अरुण जेतली द्वारा लड़ी जा रही अमृतसर सीट पर लोगों को संबोधित करेंगे। यहां का समय 7.30 बजे का तय किया गया है।

मोदी हालांकि बीते 3-4 महीनों से लगातार रैलियों में व्यस्त हैं लेकिन यह पहला मौका होगा जहां मोदी मात्र 13 सीटों वाले राज्य में एक ही दिन में 5 जगह खुद पहुंचकर रैलियां करेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Friday, April 25, 2014, 09:55
First Published: Friday, April 25, 2014, 09:55
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?