बेंगलुरू: कांग्रेस के कद्दावर नेता एस. एम. कृष्णा ने बुधवार को कर्नाटक में `(नरेंद्र) मोदी लहर` को हताश भाजपा की दिमागी उपज बताया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देश में कहीं भी मोदी या भाजपा की लहर नहीं दिखाई दे रही है। पूर्व में 1971 में इंदिरा गांधी और 1984 में राजीव गांधी के पक्ष में राज्यों और शहारों में जैसी लहर थी वैसी स्थिति कहीं नहीं है।
उन्होंने सवाल किया कि कहां है मोदी लहर। यह निहित स्वार्थ में कृत्रिम रूप से पैदा किया गया है क्योंकि इसे न तो देखा या महसूस किया जा रहा है।
राज्यसभा के सदस्य कृष्णा (81) ने चुनाव सर्वेक्षणों पर भी सवाल उठाया जिसमें राजग को सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरने की संभावना जताई गई है। कृष्ण संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-2 में 2009 से 2012 तक विदेश मंत्री भी रहे हैं।
अपने आवास पर कृष्णा ने कहा कि चुनाव सर्वेक्षणों पर कतई भरोसा नहीं करें, क्योंकि ये पूर्व की भांति बुरी तरह से गलत साबित हो सकते हैं। लोग बुद्धिमान हैं और उन्हें पता है कि किसे वोट देना है। वे चुपचाप देख रहे हैं और 17 अप्रैल को होने वाले मतदान में अपना कीमती वोट कांग्रेस को देंगे। उन्होंने राज्य की 28 में से 20 सीटों पर कांग्रेस की जीत होने का भरोसा जताया। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 2, 2014, 19:29