मोदी दिल्ली में 26 मार्च को करेंगे चुनावी रैली

मोदी दिल्ली में 26 मार्च को करेंगे चुनावी रैलीनई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा की 7 सीटों के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के अलावा विनोद खन्ना, स्मृति ईरानी, नवजोत सिंह सिद्धू और अनूप जलोटा सहित 43 स्टार प्रचारक यहां के मतदाताओं को पार्टी के प्रति आकर्षित करने में जुटेंगे।

मोदी 26 मार्च को उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित शास्त्री पार्क में रैली करेंगे। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज की 29 मार्च को रैली हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में वरूण गांधी भी भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

दिल्ली भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की भी दिल्ली में चुनावी सभाएं होंगी।

उन्होंने बताया कि इन सभी स्टार प्रचारकों की चुनावी रैलियों और सभाओं की तिथियों पर विचार-विमर्श हो रहा है। भाजपा के लिए दिल्ली में चुनाव प्रचार करने वालों में मुरली मनोहर जोशी, अरुण जेटली, एम वेंकैया नायडु, उमा भारती, कल्याण सिंह, मनोज तिवारी, रविशंकर प्रसाद और मुख्तार अब्बास नकवी के नाम भी शामिल हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 24, 2014, 21:47
First Published: Monday, March 24, 2014, 21:47
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?