मोदी PM बने तो मिलेगा निर्णायक नेतृत्व: मेघनाद

मोदी PM बने तो मिलेगा निर्णायक नेतृत्व: मेघनादलंदन : भारतीय मूल के अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने कहा है कि भारत में आम चुनाव के बाद यदि नरेंद्र मोदी नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालते हैं तो भारत को अधिक निर्णायक नेतृत्व मिलेगा।

लॉर्ड देसाई ने देश के शीर्ष पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘वह प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। क्या वह अच्छे प्रधानमंत्री बनेंगे? मैं भारत के भले के लिए ऐसी ही उम्मीद करता हूं। लेकिन यह मनमोहन सिंह के बाद एक बदलाव होगा।’’ लंदन के सीनेट हाउस में गुरुवार को भारतीय चुनावों पर कॉमनवेल्थ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने भाजपा को अकेले 230 से 250 सीटें मिलने का पूर्वानुमान प्रकट किया और राजग गठबंधन को 275 सीटें मिलने का अनुमान जताया। उन्होंने कहा कि भारत को एक निर्णायक नेतृत्व मिलने जा रहा है।

देसाई ने कहा, ‘‘भारत में लोकतंत्र का इस्तेमाल नहीं होने वाली चीजों के बहाने के तौर पर होता है। मोदी यह आशा पैदा करते हैं कि वह चीजों को कर सकते हैं।’’ परिचर्चा में शामिल वरिष्ठ भारतीय पत्रकारों और लेखकों - हसन सुरूर और आशीष रे ने जब प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार की नैतिक कुशलता पर सवाल उठाया तो देसाई ने कहा, ‘‘उन्हें कितनी अदालतें बरी कर देती हैं, यह मायने नहीं रखता। क्योंकि जो लोग उन्हें दोषी मानते हैं, वे गुनहगार ही मानते रहेंगे। लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि नयी भाजपा नीत सरकार पांच साल तक चलेगी और यह सामान्य से ज्यादा कामकाज करेगी।’’

इस मौके पर भारत की आंतरिक उथल पुथल पर पत्रकार-लेखक जॉन एलियट की नयी पुस्तक ‘इम्प्लोजन :इंडियाज ट्रायस्ट विद रियलिटी’ का ब्रिटिश विमोचन किया गया जिसमें भारत के चुनावों को ऐतिहासिक कहा गया है। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 25, 2014, 19:50
First Published: Friday, April 25, 2014, 19:50
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?