चुनाव में 320 से अधिक सीटें जीतेगा एनडीए: वाइको

धर्मपुरी : एमडीएमके नेता वाइको ने सोमवार को कहा कि ‘मोदी लहर’ से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन :राजग: मजबूत हो रही है और लोकसभा चुनाव में उसे 320 से अधिक सीटें मिलेंगी।

वाइको ने धर्मपुरी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सहयोगी पीएमके के लोकसभा उम्मीदवार अम्बुमणि रामदॉस के पक्ष में एक सभा को संबोधित करते कहा कि कांग्रेस, द्रमुक और अन्नाद्रमुक अलग थलग पड़ जाएंगी क्योंकि मतदाता राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर बदलाव चाहता है।

उन्होंने यह दावा किया कि लोकसभा चुनाव में राजग को 320 से अधिक सीटें मिलेंगी तथा भाजपा को अकेले 272 सीटें मिलेंगी। तमिलनाडु में भाजपा गैर द्रमुक और गैर अन्नाद्रमुक दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 15, 2014, 00:13
First Published: Tuesday, April 15, 2014, 00:13
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?