एक व्यक्ति की 39 पत्नियां,127 बच्चे, कुल वोट- 166

एक व्यक्ति की 39 पत्नियां,127 बच्चे, कुल वोट- 166ज़ी मीडिया ब्यूरो

मिजोरम: लोकसभा चुनाव के ताजा चरण के तहत शुक्रवार को मिजोरम की एकमात्र सीट पर मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान यहां जियोंघाका चाना नाम का एक शख्स वोटर्स और नेताओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका कारण यह है कि चाना के 39 पत्नियां और पौत्र-पौत्रियों समेत 127 बच्चे हैं।

मिजोरम निवासी जियॉन्घाका चाना एक ऐसे वोटर हैं जिन्हे मनाने के लिए सारे नेता उनके चौखट पर जाते रहते हैं। उसकी वजह है कि इस घर से उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलती है। इनके घर में कुल 39 बीवियां और 127 बच्चे हैं। इस तरह उनका परिवार एक ठीक-ठाक वोट बैंक में तब्दील हो गया है। इस परिवार में कुल 166 वोट है। लिहाजा जिसे भी यह वोट मिलता है उसकी किस्मत चमक जाती है। गांव में उनका परिवार 100 कमरों वाली हवेली में रहता है।

गौर हो कि करीब सात लाख मतदाताओं वाली मिजोरम की सीट पर किसी भी उम्मीदवार के लिए इस परिवार का समर्थन काफी अहम साबित हो जाता है। 70 वर्षीय चाना बताते हैं कि इस सीट पर 100 वोट का मार्जिन किसी भी उम्मीदवार का पलड़ा भारी कर सकता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Wednesday, April 16, 2014, 16:35
First Published: Wednesday, April 16, 2014, 16:35
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?