नीतीश के पास कोई विकल्प नहीं बचा था: पासवान

नीतीश के पास कोई विकल्प नहीं बचा था: पासवाननई दिल्ली : लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे को ‘ड्रामा’ बताया और दावा किया कि जेडीयू में अंदरुनी बगावत थी और उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और जेडीयू दोनों को खारिज कर दिया है और बिहार में अगली सरकार राजग की बनेगी जिसमें उनकी पार्टी एक सहयोगी दल होगी।

पासवान ने कहा कि यह ड्रामा है। नीतीश कुमार के पास पद छोड़ने के अलावा कोई चारा नहीं था क्योंकि उनकी पार्टी में अंदरूनी बगावत थी। बिहार में आज, कल या एक साल बाद अगर चुनाव होता है तो राजग सरकार बनाएगी। लोजपा प्रमुख का आज दिल्ली पहुंचने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनकी पार्टी बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी थी और सात सीटों में से छह पर पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन बिहार विधानसभा के चुनाव में भी जारी रहेगा। बिहार विधानसभा का चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार अक्तूबर 2015 में होना है।

पासवान ने कहा कि हम बिहार में गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। नीतीश कुमार का इस्तीफा बिहार की जनता के लिए अच्छा निजात है जिसने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और जेडीयू को खारिज कर दिया है। यह बिहार के लिए शुभ संकेत है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, May 18, 2014, 10:41
First Published: Sunday, May 18, 2014, 10:41
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?