लखनऊ लोकसभा सीट के लिए नामांकन शुरू

लखनऊ : लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण माने जाने वाले उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट के लिए नामांकन बुधवार को शुरू हो गई। जिला अधिकारी राज शेखर ने बुधवार को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11.00 बजे से शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक चलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ लोकसभा सीट के लिए नामांकन कलेक्टरेट के कक्ष संख्या 19 में दाखिल किया जाएगा, जबकि राजधानी के ही अंतर्गत आने वाली मोहनलालगंज सीट के लिए नामांकन कक्ष संख्या दो में भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि निवार्चन प्रक्रिया शुरू होने से पहले शहर में एक अधिकसूचना जारी की जाएगी।

राजधानी लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह चुनावी मैदान में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसी सीट से तीन बार जीत हासिल की है। लखनऊ (कैंट) से विधायक और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तरफ से पूर्व शहरी विकास मंत्री नकुल दुबे लखनऊ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में है। समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से पहले अशोक वाजपेयी के नाम की चर्चा थी, लेकिन अंतिम समय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अभिषेक मिश्रा को लखनऊ सीट से प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा के राजनाथ सिंह पांच अप्रैल को अपना नामांकन भरेंगे। अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने की तिथियां घोषित नहीं की हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 2, 2014, 12:04
First Published: Wednesday, April 2, 2014, 12:04
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?