जसवंत से अब हमारा कोई वास्ता नहीं : बीजेपी

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी ने यहां दो टूक शब्दों मे कहा है कि जसवंत सिंह से हमारा कोई लेना देना नहीं है क्योंकि पार्टी उन्हें निष्काषित कर चुकी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने संवादाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जसवंत सिह के पुत्र और भाजपा के बाडमेर की शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक मानवेन्द्र सिंह के खिलाफ अभी किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है, पुख्ता सबूत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

इधर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने कल मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मानवेन्द्र सिंह के द्वारा अपने पिता जसवंत सिंह के पक्ष में प्रचार करने की शिकायत मिली है। परनामी ने कहा कि जसवंत सिंह को चुनाव लडना था और मानवेन्द्र सिंह को अपने पिता के सर्मथन में प्रचार कराना था तो उन्हें पहले पार्टी से त्यागपत्र देना चाहिये था।

परनामी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान को हास्यास्पद बताया है कि भाजपा ने झूंठ बोलकर जनता को गुमराह किया और वोट ले लिए। उन्होंने कहा कि क्या गहलोत मतदाताओं को इतना नासमझ समझते है कि वो नासमझी में सारे फैंसले करती है और कोई भी उन्हें बरगला सकता है। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 4, 2014, 20:36
First Published: Friday, April 4, 2014, 20:36
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?