जनता ने हम पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है : राजनाथ

जनता ने हम पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है : राजनाथज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों में मिल रही भारी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश की जनता ने भाजपा पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और उनकी पार्टी जनता के दिए उत्तरदायित्व को जिम्मेदारी पूर्वक निभाएगी। राजनाथ ने कहा कि इस चुनाव में जाति-धर्म की सभी मर्यादाएं टूट गईं।

नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, `इस चुनाव परिणाम से देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हो रही है। सकारात्मक नजरिए से काम होगा।`

राजनाथ ने कहा कि भाजपा अब केवल शहरों की पार्टी नहीं बल्कि गांव और सभी वर्गों की पार्टी बन गई है। भाजपा अब मजदूरों, किसानों और आदिवासियों की पार्टी बन गई है। पूरे हिंदुस्तान में कमल खिल गया है। राजनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, `अंधेरा छटा, सूरज निकला, कमल खिला।`

भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव में शानदार सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की। राजनाथ ने कहा कि केंद्र की सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 16, 2014, 15:47
First Published: Friday, May 16, 2014, 15:47
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?