कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्षराहुल गांधी वर्ष 2004 से संसद के सदस्य हैं। वह लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल को वर्ष 2007 में कांग्रेस का महासचिव बनाया गया। उनके पास पार्टी के युवा एवं छात्र संगठनों के प्रभार भी हैं। जनवरी 2013 में राहुल को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ। इनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को हत्या कर दी गई। इनकी माता सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। राहुल ने अपने बचपन की पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने हॉवर्ड कॉलेज एवं रॉलिंस कॉलेज में पढ़ाई की। फ्लोरिडा के रॉलिंस कॉलेज से राहुल ने बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली। बीए की डिग्री लेने के बाद राहुल डेवलपमेंट स्टडीज में एम फिल की डिग्री के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज गए।

इसके बाद वह लंदन में मॉनिटर ग्रुप से जुड़े और वहां तीन साल तक काम किया। राहुल गृह मंत्रालए एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य भी रहे। मौजूदा समय में राहुल ग्रामीण विकास मंत्रालय की परामर्श समिति के सदस्य हैं और वित्त मंत्रालय पर संसदीय स्थायी समिति में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राहुल ने स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया है। वह राजीव गांधी फाउंडेशन के ट्रस्टी भी हैं।

राहुल इस बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने राहुल के खिलाफ कुमार विश्वास को मैदान में उतारा है। कुमार के चुनाव मैदान में उतरने से इस बार अमेठी में रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। कुमार कवि हैं और युवा वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
First Published: Monday, March 31, 2014, 16:29
First Published: Monday, March 31, 2014, 16:29
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?