ज़ी मीडिया ब्यूरो/बिमल कुमार नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। सिंह आज राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे।
प्रेस सचिव वेणु राजामणि ने बताया कि प्रधानमंत्री ने समय मांगा और राष्ट्रपति ने आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट का समय दिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री आज सुबह कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसके साथ ही संप्रग-2 का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
राष्ट्रपति निवर्तमान सरकार के लिए आज रात्रिभोज का आयोजन कर रहे हैं। इससे पहले, मनमोहन सिंह ने नरेन्द्र मोदी को फोन कर लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय के लिए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सिंह ने मोदी को फोन किया है। मोदी प्रधानमंत्री पद पर सिंह का स्थान लेंगे। सिंह दस साल तक प्रधानमंत्री रहे।
First Published: Saturday, May 17, 2014, 09:07