प्रियंका राजनीति में आने के लिए स्वतंत्र : राहुल

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर राहुल गांधी ने एक बयान दिया है जिसमें कहा गया है कि प्रियंका इस बारे में अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। विजय कर्नाटक अखबार में राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका अपना फैसला खुद करने के लिए स्वतंत्र हैं और वो जो करना चाहती हैं उसका फैसला वह खुद करेंगी। उन्हें हमेशा मेरा समर्थन था, है और आगे भी रहेगा।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले प्रियंका के बारे में यह खबर आई थी कि वह वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। बाद में प्रियंका ने कहा था कि देश में मोदी की कोई लहर है, उन्हें ऐसा नहीं लगता और अपने चुनाव लड़ने की खबरों का खंडन भी किया था।

इसके बाद खबर का खंडन करते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल ने कई बार उन्हें राजनीति में आने के लिए कहा था। प्रियंका फिलहाल अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए क्रमश: रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुई हैं। प्रियंका कांग्रेस की स्टार प्रचारक भी हैं।
First Published: Saturday, April 19, 2014, 14:10
First Published: Saturday, April 19, 2014, 14:10
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?