
अमेठी : लोकसभा चुनाव के सिलसिले में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार जारी रखेंगी और शुक्रवार को वह गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र जाएंगी।
कांग्रेस की अमेठी इकाई के अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि प्रियंका अपना प्रचार पुरे लीला शाहगढ़ से शुरू करेंगी और पुरे पहालियां चौराहा, मुदाफिरखाना होते हुए गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय जामो जाएंगी।
मिश्रा ने बताया कि प्रियंका माधोपुर तथा गौरीगंज में पदयात्रा के बाद संभाई, भवानीगढ़, मराई शाह और पूरबगांव में जनसंपर्क भी करेंगी। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 2, 2014, 09:44