प्रियंका की टिप्पणी कांग्रेस के लिए वोट नहीं जुटा सकते: शाह

प्रियंका की टिप्पणी कांग्रेस के लिए वोट नहीं जुटा सकते: शाहनई दिल्ली : भाजपा के महासचिव अमित शाह ने प्रियंका गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली से भाजपा के खिलाफ उनके बयान सिर्फ कांग्रेस की टीवी टीआरपी ही बढ़ाएंगे न कि उसके लिए वोट जुटाएंगे।

शाह ने कहा कि इससे केवल कांग्रेस की टीआरपी ही बढ़ सकती है, वोट नहीं। उन्होने आगे कहा कि मैंने प्रियंका गांधी को कभी टीवी स्टार नहीं कहा। शाह ने एक न्‍यूज चैनल के साक्षात्कार में कहा कि टीआरपी घटनाओं से बढ़ती है। हमें इस बात को लेकर कोई समस्या नहीं है कि प्रियंका अपनी मां और भाई के लिए उनके चुनाव क्षेत्रों में प्रचार कर रही हैं। हम हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं और वे उनकी लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अमेठी में कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है जहां राहुल गांधी तीसरी बार चुनाव जीतने के लिए प्रयासरत हैं। शाह ने कहा fd इसमें कोई शक नहीं है कि अमेठी कांग्रेस की परंपरागत सीट है लेकिन लोग इन चुनावों में बदलाव चाहते हैं। भाजपा कार्यकर्ता यह सीट जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भाजपा तथा कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होगी। (एजेंसी)
First Published: Monday, May 5, 2014, 09:28
First Published: Monday, May 5, 2014, 09:28
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?