रायबरेली: प्रियंका 10 को संभालेंगी प्रचार का जिम्मा

रायबरेली: प्रियंका 10 को संभालेंगी प्रचार का जिम्मा लखनऊ : रायबरेली संसदीय सीट से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार का जिम्मा एक बार फिर उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा संभालेंगी। वह आगामी 10 अप्रैल को जिले में व्यापक प्रचार अभियान शुरू करेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पिछली बार प्रियंका का जोर रोड शो और जनसभाओं पर रहता था लेकिन इस बार वह नुक्कड़ सभाओं पर ज्यादा ध्यान देंगी।

रायबरेली में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विनय द्विवेदी ने कहा कि प्रियंका के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस बार गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाओं पर ध्यान दिया जाएगा। पिछले लोकसभा चुनाव की तरह सोनिया इस बार भी केवल एक या दो बार ही रायबरेली आ पाएंगी। यहां 30 अप्रैल को मतदान होना है।

सोनिया के खिलाफ रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से अजय अग्रवाल और आम आदमी पार्टी (आप) से फकरुद्दीन मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 7, 2014, 14:26
First Published: Monday, April 7, 2014, 14:26
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?