राहुल को नहीं मालूम दादी इंदिरा कहां से लड़ी थीं चुनाव!

बेल्लारी (कर्नाटक): बेल्लारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी से उस समय चूक हो गयी जब उन्होंने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी यहां से चुनाव लड़ी थीं।

राहुल ने कहा, ‘बेल्लारी और मेरे परिवार का पुराना रिश्ता है। इंदिरा गांधी यहां से चुनाव लड़ी थीं और सोनिया गांधी ने भी यहां से चुनाव लड़ा। बेल्लारी से हमारा बहुत पुराना रिश्ता रहा है और आपने हमें सहयोग दिया है।’ सोनिया ने लोकसभा का पहला चुनाव 1999 में बेल्लारी से लड़ा था और भाजपा की सुषमा स्वराज को हराया था।

इंदिरा गांधी ने बेल्लारी से कोई चुनाव नहीं लड़ा था। वह 1978 में जनता पार्टी की सरकार के दौरान चिकमगलूर से उपचुनाव लड़ी थीं और जीती थीं। इस जीत के बाद फिर से उनका राजनीतिक पुनरुत्थान हुआ। तत्कालीन कांग्रेसी सांसद डी बी चंद्रगौडा ने इंदिरा गांधी के लिए सीट छोड़ी थी। इंदिरा ने उपचुनाव में जनता पार्टी के वीरेंद्र पाटिल को शिकस्त दी थी। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 4, 2014, 22:52
First Published: Friday, April 4, 2014, 22:52
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?