ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शुक्रवार को फोन कर पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बधाई दी। रुझानों में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। भाजपा अकेले दम पर 272 का आंकड़ा पार कर सकती है।
लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद राजनाथ सिंह आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चुनाव बाद पार्टी की रणनीति को लेकर सिंह गत दो दिनों में पार्टी और आरएसएस के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं।
लोकसभ चुनाव में आसन्न जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त का उत्साह है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाइयों एवं पटाखे के साथ तैयार हैं।
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नहीं है, मोदी शनिवार को राजधानी पहुंचेंगे। चुनाव परिणामों पर अद्यतन जानकारी के लिए कार्यालय पर बड़ा टेलीविजन लगाया गया है।
First Published: Friday, May 16, 2014, 10:43