रालोद नेता सत्यवीर त्यागी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता सत्यवीर त्यागी अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा, भाजपा के लिए यह बहुत शुभ संकेत है कि विभिन्न दलों से लोगों का इसमें शामिल होना लगातार जारी है।

त्यागी ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए भाजपा में नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बिना किसी शर्त के भाजपा में अपनी आस्था जताई है।’’ सोमवार को उत्तर प्रदेश के किसान नेता कृष्णवीर चौधरी भाजपा में शामिल हुए थे। केन्द्र की सत्ता से कांग्रेस को बेदखल कर स्वयं उस पर काबिज होने के लिए पार्टी लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले इस राज्य पर खास तवज्जो दे रही है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, March 25, 2014, 15:55
First Published: Tuesday, March 25, 2014, 15:55
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?