वरिष्ठ पत्रकार एम.जे. अकबर भाजपा में शामिल

वरिष्ठ पत्रकार एम.जे. अकबर भाजपा में शामिल नई दिल्ली : कभी कांग्रेस के करीब रहे वरिष्ठ पत्रकार और लेखक एम. जे. अकबर लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मुख्य विपक्षी दल की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अकबर ने कहा, ‘मैं राजनीति में नीति के लिए वापस आया हूं। देश के सामने जो संकट है, सब जानते हैं। यह एक अवसर है कि आज हम देश के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करें।’ राजनीति में अकबर की यह दूसरी पारी है। पहली पारी में वह कांग्रेस के टिकट पर बिहार के किशनगंज से चुनाव लड़ चुके हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने अकबर का पार्टी में स्वागत करते हुए इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि आज खेल, राजनीति, फिल्म और साहित्य आदि सभी क्षेत्रों के लोग भाजपा में आ रहे हैं।

सिंह ने कहा, ‘अब मीडिया के विशिष्ट लोग भी देश में स्थिर सरकार बनाने की मुहिम में भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर रहे हैं। अकबर की गिनती मीडिया के दिग्गज लोगों में होती है और उन्होंने पार्टी में आना चाहा है, मैं उनका स्वागत करता हूं।’ (एजेंसी)
First Published: Saturday, March 22, 2014, 15:06
First Published: Saturday, March 22, 2014, 15:06
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?